मेरे लिए गोपीचंद बेहतरीन कोच हैं : सिंधु - Gopichand my best coach : Sindhu

खेल महासंग्राम रियो ओलिंपिक 2016 में अपने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीतने वाली बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु और उनके कोच पुलेला गोपीचंद का स्वदेश वापस आने पर जोरदार स्वागत हुआ. स्वागत समारोह के दौरान तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री महमूद अली ने सिंधु को विदेशी कोच उपलब्‍ध करने की घोषणा की थी. लेकिन सिंधु अपने गुरु गोपीचंद की कोचीन से पूरी तरह संतुष्ट हैं. इसलिए विदेशी कोच की खबरों पर विराम लगा दिया है.

एक इंटरव्यू में सिंधु ने कहा, 'मेरे लिए गोपीचंद बेहतरीन कोच हैं. किसी मंत्री ने क्या कहा, इस पर मुझे कुछ नहीं कहना.' गौरतलब है कि रियो ओलिंपिक में बैडमिंटन के महिला एकल वर्ग के फाइनल में सिंधु स्पेन की कैरोलिना मरीन से हार गई थीं, जिससे उन्हें सिल्वर मेडल से ही संतोष करना पड़ा था.

सिंधु भले ही मरीन से जीत नहीं पाईं हो, लेकिन उन्होंने इस ओलिंपिक में बेहद शानदार प्रदर्शन किया. सिल्वर मेडल हासिल कर रियो से वतन लौटी सिंधु और लंबे समय से उनके कोच रहे पुलेला गोपीचंद का यहां जोरदार स्वागत हुआ. इस पर सिंधु कहती हैं, 'यह जश्न बहुत शानदार था और मैं आंध्र प्रदेश एवं तेलंगाना सरकार का शुक्रिया अदा करती हूं.'

वहीं गोपीचंद कहते हैं कि ओलिंपिक में और ज्यादा मेडल जीतने के लिए, एथलीटों को मिली सुविधा में सुधार की जरूरत है. उन्होंने कहा कि हमारा सिस्टम अच्छा नहीं है. अच्छा सिस्टम बनाने के बाद ही मेडल की संख्या बढ़ेगी.

Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment