अरुणाचल में सीएम सहित 42 विधायकों ने कांग्रेस छोड़ी-42 Cong Mlas In Arunachal

अरुणाचल प्रदेश में कांग्रेस के सामने एक बार फिर से सियासी संकट खड़ा हो गया है। एएनआई के मुताबिक, कांग्रेस के मुख्यमंत्री पेमा खांडू समेत 42 विधायकों ने पार्टी छोड़ दी है। ये सभी कांग्रेसी विधायक पीपल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल प्रदेश (PPA) में शामिल होंगे। PPA अरुणाचल प्रदेश में भाजपा का सहयोगी दल है।

अरुणाचल प्रदेश में 60 सदस्यों वाली विधानसभा में कांग्रेस के 46 विधायक हैं और इनमें से 42 विधायकों के पार्टी छोड़ दी है। वहीं भाजपा के पास 11 विधायक हैं। पेमा खांडू पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत दोरजी खांडू के बेटे हैं।

गौरतलब है कि अरुणाचल प्रदेश में जनवरी 2016 से ही विवाद चल रहा है और तब से लेकर अब तक कोई भी सरकार कभी स्थिर नहीं रह पाई है।
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment