बलात्कार के आरोप में युवक गिरफ्तार Man arrested on rape charges

नई दिल्ली, (  क्राईम संवाददाता )   शादी का झांसा देकर 22 वर्षीय युवती से दो साल तक कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में यहां 20 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया है।

एक सितंबर को पुलिस में की गई शिकायत में उत्तर पश्चिमी दिल्ली के नांगली पूना की रहने वाली युवती ने आरोप लगाया है कि रोहित कोहली ने उससे शादी करने का वादा किया था और अक्तूबर 2014 से जून 2016 के बीच उसने दिल्ली और गुड़गांव के विभिन्न स्थानों पर उसके साथ कई बार बलात्कार किया।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि युवती ने पुलिस को बताया है कि गुड़गांव के नाहरपुर के रहने वाले रोहित से उसकी मुलाकात उसके भाई अमित कोहली के जरिए हुई थी, जो उसका दोस्त था।

अधिकारी ने कहा कि महिला ने जब इस साल मार्च में उससे शादी के बारे मे पूछा तो उसने उसका ‘‘आपत्तिजनक’’ एमएमएस सार्वजनिक करने की कथित तौर पर उसे धमकी दी और 25,000 रूपये मांगे।

युवती ने आरोप लगाया कि पैसे देने के बाद भी वह उसका शारीरिक शोषण करता रहा।

Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment