यूपी में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने चुनावी अभियान की शुरुआत 25 दिनों की किसान यात्रा से करने वाले हैं. यह किसान यात्रा पूर्वांचल के देवरिया जिले से शुरू होगी. इस यात्रा में खाट पंचायत सबसे खास होगा. जो रुद्रपुर के दूधनाथ बाबा मंदिर मैदान में होगा . जहा राहुल जनता से सीधे संवाद करेंगे.
राहुल ने कहा है कि देवरिया से दिल्ली तक 2500 किलोमीटर की दूरी तय करने वाली इस यात्रा का लक्ष्य सरकारी संसाधनों में गरीबों किसानों और मजदूरों के अधिकारों को सुरक्षित करना है. राहुल की किसान यात्रा देवरिया जिले के पंचलारी कृतपुरा गांव से शुरू होकर हर घर तक पहुंच कर किसानों का मांग पत्र इकट्ठे करेगी.
यात्रा के दौरान किसानों से सीधा संवाद कायम करने के लिए खाट पंचायतों का आयोजन किया जाएगा. यह कार्यक्रम बहुत कुछ वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान बीजेपी के ‘चाय पर चर्चा’ कार्यक्रम की तर्ज पर होगा. कांग्रेस उपाध्यक्ष अपनी इस यात्रा के दौरान कई इलाकों में रोड शो का भी आयोजन करेंगे.
यह किसान यात्रा पहले दो दिन के दौरान देवरिया के अलावा कुशीनगर गोरखपुर संतकबीर नगर और बस्ती के विभिन्न इलाकों से गुजरेगी.

0 comments:
Post a Comment