पूर्व सांसद शहाबुद्दीन और बिहार के स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव के साथ वायरल हुई तस्वीर के बाद मो. कैफ ने मीडिया को भेजे एक वीडियो में अपनी सफाई देते हुए खुद को निर्दोष बताया है. मो. कैफ ने इस मामले में अपनी सफाई देते हुए कहा है कि वह निर्दोष है. उसने अपने उपर लगे आरोपों से इनकार किया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अंडरग्राउंड हुए मो. कैफ ने कहा है कि उसके पत्रकार राजदेव रंजन से काफी अच्छे संबंध थे. राजदेव रंजन की हत्या से वह दुखी था. कैफ ने मीडिया को बताया है कि राजदेव की हत्या में उसका कोई हाथ नहीं है. मो. कैफ पत्रकार राजदेव रंजन हत्याकांड का मुख्य अभियुक्त है और वह मोस्ट वांटेड भी है. पुलिस को मो. कैफ की तलाश है.
कैफ का कहना है कि मीडिया में उसके बारे में खबर दिखाये जाने से वह काफी आहत हुआ है. कैफ ने एक वीडियो जारी कर कहा है कि पत्रकार की हत्या बहुत गलत चीज है. मो. कैफ ने कहा है कि राजदेव की हत्या क्यों की गयी उस बारे में इस हत्याकांड में शामिल जो लोग थे वहीं बता पायेंगे. उसके मुताबिक वह जब राजदेव की हत्या का बात सुना तो उसे काफी आश्चर्य हुआ. उसने कहा कि हत्या के एक दिन पहले ही उसकी राजदेव रंजन से बात हुई थी. कैफ ने वीडियो में यह भी कहा है कि राजदेव ने सीवान में बतौर पत्रकार मेरी क्रिकेट एकेडमी को बहुत मदद की. कैफ ने अपने आपको शार्प शूटर मानने से इनकार करते हुए कहा कि मैं क्रिकेटर हूं जो बिना स्वार्थ के बच्चों को क्रिकेट सीखाता है. कैफ ने यह भी कहा कि मीडिया उसके बारे में गलत बातों को प्रचारित कर रहा है.

0 comments:
Post a Comment