नयी दिल्ली, (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने जम्मू कश्मीर के उरी में आज हुए आतंकवादी हमले में सैनिकों के शहीद होने पर गहरा क्षोभ जताया और हमले की कड़ी निंदा की।
श्रीमती गांधी ने इसे कायराना हमला बताया और उम्मीद जतायी कि घटना की साजिश रचने वाले लोगों को पकड कर उससे कड़ाई से निपटा जाएगा।
जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद ने भी इस घटना पर दुख जताया और कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि हमले को अंजाम देने वाले आतंकवादियों को हमारे जवानों ने ढेर कर दिया है लेकिन दुख इस बात का है कि घटना में 17 सैनिक शहीद हुए हैं।



0 comments:
Post a Comment