तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है. शनिवार को एमडीएमके चीफ वाइको ने चेन्नई में अस्पताल जाक जयललिता से मुलाकात की और हालचाल जाना. मुलाकात के बाद वाइको ने बताया कि उनकी हालत ठीक है और तेजी से स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है. वाइको ने कहा कि कावेरी मामले पर तमिलनाडु के लोगों के अधिकार के लिए वे लड़ीं और उनकी जीत हुई.
तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती हैं. शुक्रवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी समेत कई नेता चेन्नई पहुंचे थे और अस्पताल जाकर हालचाल जाना.
इस बीच, जयललिता की सेहत में सुधार की खबरों के बीच राज्य में सियासी गतिविधियां भी तेज हो गई हैं. राज्य के दो मंत्रियों और मुख्य सचिव ने शुक्रवार को राज्यपाल से मुलाकात की. सूबे के सियासी हलके में अंतरिम मुख्यमंत्री या डिप्टी सीएम की नियुक्ति को लेकर चर्चा भी शुरू हो गई है.
राजभवन की ओर से जारी बयान के मुताबिक वित्त मंत्री ओ पनीरसेल्वम, पीडब्ल्यूडी मंत्री ई पलानीस्वामी और मुख्य सचिव पी राममोहन राव ने राज्यपाल विद्यासागर राव से मुलाकात की. राज्यपाल ने मंत्रियों से सीएम जयललिता की सेहत के बारे में जानकारी ली. मीटिंग के दौरान कावेरी मसले पर केंद्र सरकार की कमेटी के दौरे के मद्देनजर भी बातचीत हुई. राज्यपाल ने राज्य सरकार के कामकाज के बारे में भी जानकारी मांगी. दोनों मंत्रियों और मुख्य सचिव ने उन्हें इस बारे में ब्रीफ किया.

0 comments:
Post a Comment