बदमाशों ने युवक को लूटा Young miscreants looted

गोपालगंज, ( संवाददाता ) उचकागांव थाना क्षेत्र के दवनापट्टी-ब्रहमाइन पथ पर रेलवे ढ़ाला के समीप अपराधियों ने एक युवक को मारपीट कर घायल करने के बाद उनके पास मौजूद साढ़े नौ हजार नकदी लूट ली। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि उचकागांव थाना क्षेत्र के ब्रहमाइन गांव के धर्मपाल साह लाइन बाजार में कास्मेटिक की दुकान चलाते हैं। बुधवार की शाम वे अपनी दुकान को बंद करने के बाद लाइन बाजार स्थित एटीएम से पैसों की निकासी की और वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में दवनापट्टी-ब्रहमाइन पथ पर रेलवे लाइन के समीप पहले से घात लगाकर बैठे अपराधियों ने धर्मपाल साह पर पीछे से हमला कर दिया। इस घटना में उन्हें घायल करने के बाद अपराधियों ने उनके पास मौजूद साढ़े नौ हजार रुपये नकदी लूट ली। घायल व्यक्ति को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment