उत्तर प्रदेश के कानपुर के पास बुधवार सुबह सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस पटरी से उतर गई. इस दुर्घटना में ट्रेन के 15 डिब्बे पटरी से उतर गए. ताजा जानकारी के मुताबिक सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस 12987 के हादसे में ट्रेन का गार्ड भी जख्मी हुआ है. राहत और बचाव कार्य शुरू हो गया है. यूपी के डीजीपी जाविद अहमद ने बताया कि इस हादसे में 43 लोग घायल हैं. उन्हें नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. ये हादसा एक रेलवे ब्रिज पार करते वक्त हुआ. ट्रेन के डिब्बे सूखी नहर में गिर गए.
कानपुर के आईजी ने दो लोगों की मौत होने की पुष्टि की है. रेलवे के पीआरओ अनिल सक्सेना के मुताबिक कानपुर देहात में रूरा स्टेशन के पास ये हादसा हुआ है. ये हादसा सुबह 5:20 पर हुआ. आपात सेवा के लिए एंबुलेंस मौके पर हैं. मेडिकल ट्रेन भी मौके पर पहुंच गई है. डॉक्टर और अन्य राहत एजेंसियां घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं. उन्होंने बताया कि इसके बारे में जानकारी फेसबुक और ट्विटर के माध्यम से भी दी जा रही है. अनिल सक्सेना ने बताया कि छठे से लेकर 20वां डिब्बा यानी 15 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं.



0 comments:
Post a Comment