असम की अदालत ने केजरीवाल को सम्मन किया Assam to court summons Kejriwal



असम, दीफू ( भाषा ) एक स्थानीय अदालत ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सम्मन भेजकर उनसे एक शिकायत पर व्यक्तिगत रूप से पेश होने के लिए कहा है। शिकायत में आरोप लगाया गया कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां की हैं।

दीफू उपसंभागीय अधिकारी सदर देका बरूआ ने मंगलवार को आदेश जारी किया और केजरीवाल से 30 जनवरी 2017 को उपस्थित होने को कहा।

कार्बी आंगलांग स्वायत्त परिषद के कार्यकारी सदस्य सुरजो रोंगफार ने दीफू अदालत में आम आदमी पार्टी के नेता के खिलाफ शिकायत देकर उन पर आरोप लगाया कि उन्होंने शैक्षणिक योग्यता को लेकर प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं।

स्थानीय भाजपा नेता रोंगफार ने कहा, ‘‘दिल्ली के मुख्यमंत्री ने मोदी जी के खिलाफ बोला इसलिए मैंने केजरीवाल के खिलाफ मामला दर्ज कराया।’’



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment