मलाइका ने की अरबाज से मुआवजे की मांग, रकम जानकर उड़ जाएंगे होश! By Malaika and Arbaaz demand compensation, knowing the money will blow your senses!



नई दिल्ली, बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ और अरबाज खान के तलाक की खबरें कई समय से चर्चा में है। दोनो ने बांद्रा के फैमिली कोर्ट में अपने तलाक की अर्जी दे रखी है। हाल ही में इसी मामले की सुनवाई की पेशी में दोनों कोर्ट गए थे और अब मीडिया में आई खबरों की माने तो मलाइका ने अरबाज से तलाक के मुआवजे के रूप में 10 करोड़ रुपये की मांग की है।

खबरों की मानें तो अब दोनों के साथ होने की संभावना नहीं है। हालांकि अभी ये फाइनल नहीं हुआ है कि उनका बेटा अरहान किसके पास रहेगा। अब अरबाज मलाइका के इस मुआवजे की मांग को पूरा करते हैं या नहीं ये तो देखने वाली बात है।

बता दें कि मलाइका और अरबाज की शादी साल 1998 में हुई थी और खबरों की मानें को 28 मार्च 2016 को दोनों ने अलग होने की अनाउंसमेंट की थी।



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment