आमिर बोले, 'मैं समझ सकता हूं क्यों दिया ऐसा बयान'- Aamir Khan On Zaira



नई दिल्ली : फिल्म दंगल में गीता फोगाट के बचपन का किरदार निभाने वाली कश्मीर की चाइल्ड आर्टिस्ट जायरा वसीम के सपॉर्ट में जावेद अख्तर और फोगाट बहनों के बाद अब आमिर का भी बयान आ गया है।

आमिर ने ट्विटर पर बयान देते हुए कहा है कि वह समझ सकते हैं कि जायरा को किस वजह से ऐसा बयान देना पड़ा। उन्होंने लिखा, 'मैं तुम्हें(जायरा) यह बताना चाहता हूं कि हम सब तुम्हारे साथ हैं, तुम सचमुच मेरे लिए एक रोल मॉडल हो!'। साथ ही, आमिर ने लोगों से अपील की है कि जायरा को अकेला न छोड़ें और इस बात की कद्र करें कि 16 साल की उम्र में वह जिंदगी के साथ बेहतरीन तरह से डील करने की कोशिश कर रही है।

दरअसल, कुछ समय पहले जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से मुलाकात के बाद से जायरा सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग की शिकार हो रहीं थीं, इससे परेशान होकर जायरा ने ट्विटर पर नाराज लोगों से माफी मांगी थी। हालांकि बाद में जायरा ने माफी वाला ट्वीट डिलीट कर दिया।



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment