सर्वे: पंजाब में कांग्रेस से भी पीछे AAP Survey: Punjab Congress behind AAP



लौट सकती है अकाली-भाजपा सरकार
नई दिल्ली, ( विशेष संवाददाता )  पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर कराए गए एक सर्वे में में सामने आया है कि वहां अकाली-भाजपा सरकार वापस लौट सकती है। सर्वे में आम आदमी पार्टी, कांग्रेस से भी पीछे नजर आ रही है। न्यूज चैनल एबीपी न्यूज-लोकनीति-सीएसडीएस ने यह सर्वे करवाया है। सर्वे में सामने आया है कि पंजाब में अकाली-भाजपा गठबंधन को 50 से 58 सीटें, कांग्रेस को 41 से 49 और आम आदमी पार्टी को 12 से 18 सीटें मिल सकती हैं। हालांकि, मुख्यमंत्री के तौर पर पहली पसंद अमरिंदर सिंह हैं।
सर्वे के अनुसार अमरिंदर सिंह को बतौर सीएम 29 फीसदी, प्रकाश सिंह बादल को 20 फीसदी और भगवंत मान को 08 फीसदी लोग देखना चाहते हैं। इसके साथ ही सर्वे में बताया गया है कि अकाली-भाजपा को 34 फीसदी, कांग्रेस को 31 फीसदी और आम आदमी पार्टी को 21 फीसदी वोट मिल सकते हैं।
इससे पहले उत्तराखंड का सर्वे आया था। उत्तराखंड के चुनाव पर एबीपी न्यूज-लोकनीति-सीएसडीएस सर्वे में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनती हुई नजर आ रही है। सर्वे के मुताबिक उत्तराखंड में भाजपा की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनने का आसार हैं। सर्वे के मुताबिक उत्तराखंड में भाजपा को 35 से 43 सीटें और कांग्रेस को 22 से 30 सीटें मिल सकती हैं। हालांकि, मुख्यमंत्री के रूप में हरीश रावत पहली पसंद बने हुए हैं। सर्वे में बताया गया है कि 19 फीसदी लोग चाहते हैं कि हरीश रावत राज्य के मुख्यमंत्री बनें, वहीं 13 फीसदी लोग चाहते हैं कि बीसी खंडूड़ी मुख्यमंत्री बनें। सर्वे में साथ ही बताया गया कि भाजपा को 40 फीसदी और कांग्रेस को 33 फीसदी चुनाव मिल सकते हैं। सर्वे में बताया गया कि उत्तराखंड के गढ़वाल और मैदानी क्षेत्र में भाजपा और कुमाऊं में कांग्रेस लोगों की पसंद है।
एबीपी न्‍यूज-लोकमत-सीएसडीएस ने उत्तरप्रदेश विधानसभा के लिए भी ओपिनियन पोल करवाया था। इस सर्वे में किसी पार्टी को बहुमत मिलता नहीं दिख रहा। 141-151 सीटों के साथ समाजवादी पार्टी सबसे आगे है। जबकि भाजपा और सहयोगी दल 129-139 सीट जीतते नजर आ रहे हैं। बसपा को 93-103 सीटें मिलती दिख रही हैं, जबकि सर्वे के अनुसार, कांग्रेस को सिर्फ 13-19 सीटें मिलेंगी।
न्‍यूज चैनल ने ओपिनियन पोल में AAP की हार दिखाई तो भड़के आशुतोष, पूछा- क्‍या 11 मार्च को माफी मांगेंगे?
सर्वे: उत्तराखंड में भाजपा को पूर्ण बहुमत के आसार, 30 सीटों तक सिमट सकती है कांग्रेस
बता दें, चुनाव आयोग ने उत्तराखंड सहित पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान बुधवार किया है। पंजाब में 4 फरवरी को चुनाव होंगे। इसके साथ ही चुनाव आयुक्त ने बताया कि यूपी में सात चरणों में चुनाव होंगे। गोवा में 4 फरवरी को वोटिंग होगी। मणिपुर में दो चरणों में चुनाव होंगे। पहली वोटिंग 4 मार्च और दूसरी वोटिंग 8 मार्च को होगी।



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment