विपक्ष का रवैया अलोकतांत्रिक- Bhartiya Janta Party National Exexutive meeting



पांच राज्यों में चुनावी बिगुल बजने के बाद शुक्रवार को बीजेपी की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से पहले बीजेपी के पदाधिकारियों और स्टेट प्रेसिडेंट्स की मीटिंग दिल्ली के एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में शुरू हुई. इस बैठक की अध्यक्षता बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने की.
अमित शाह ने इस बैठक की शुरुआत प्रदेश अध्यक्षों को संबोधित करके की. इस बैठक का केंद्र बिंदु पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में बीजेपी की रणनीति तय करना रहेगा.
बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के बैठक से पहले हुई पदाधिकारियों की बैठक में शुक्रवार को बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने विपक्ष पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई पर कई विपक्षी दल बाधा डाल रहे हैं. संसद की कार्यवाही नहीं चलने दी जा रही है. इतना ही नहीं अमित शाह ने विपक्ष के इस रवैये को अलोकतांत्रिक करार दिया है.
अमित शाह ने निकाय चुनाव की सफलता को केंद्र सरकार के कामकाज पर जनता की मुहर बताया. उन्होंने नोटबंदी और सर्जिकल स्ट्राइक को केंद्र सरकार के दो प्रमुख फैसले बताया.
अमित शाह ने कहा कि दुनियाभर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम की चर्चा हो रही है. संवैधानिक संस्थाओं और पार्टी दफ्तरों पर हमला वैचारिक रूप से लड़ पाने अक्षम लोगों की बौखलाहट बताया.
आपको बता दें कि बीजेपी नोटबंदी को काले धन के खिलाफ युद्ध बताकर इसके चुनाव में अपने फायदे के लिए इस्तेमाल करने का मन बना चुकी है. इतना ही नहीं पीओके में भारत की सर्जिकल स्ट्राइक को भी चुनावी मुद्दा बनाकर बीजेपी भुनाने की तैयारी कर रही है.



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment