साहिबाबाद, ( संवाददाता ) पुरबिया जन कल्याण परिषद् द्वारा आयोजित पुलिस जनता संवाद में एसएसपी गाजियाबाद दीपक कुमार ने कहा कि गाजियाबाद जिला में पहले के अपेक्षा बहुत बदलाव हुआ है ,ऐसे में क्राईम में भी बदलाव होना स्वभाविक है। जनता के सहयोग से ही आज के हाईटेक क्राईम पर कंट्रौल संभव है ।
इस कार्यक्रम में एसएसपी ने अपना मोबाईल नंबर जारी करते हुए कहा कि अगर पुलिस कार्रवाई नहीं करती है तो मुझे फोन करे । शराब, जुआ को हर तरह के क्राईम की जननी बताते हुए कहा कि आम जनता भी इसके प्रति जागरूक हो और अपने क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री तथा जुआ होने की सूचना अपने क्षेत्र के चैकी प्रभारी या थानाप्रभारी को दे । उन्होंने कहा कि अगर ऐसे अपराध में पुलिस की कोई संलिप्तता पाई जाती है तो उस पुलिसकर्मी के खिलाफ वे स्वंय उसके थाने में रिपोर्ट दर्ज करा कर जेल भेजेंगे । कार्यक्रम में लोगों ने पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज न करने की शिकायत पर एसएसपी ने अपना फोन नंबर - 9643322900 देते हुए कहा कि अगर पुलिस कार्रवाई न करे या आपके आसपास कोई गैरकानूनी धंधा चल रहा हो तो उसकी इस नंबर पर काॅल कर सूचना दे सकते हैं । लोगों द्वारा क्षेत्र की सबसे बड़ी परेशानी टेंपू चालकों की मनमानी बताया गया, जिसके जवाब में एसएसपी ने कहा कि जल्द ही आॅटों के लिए एक एॅप लाया जाएगा । डाॅयल 100 के लिए उन्होंने कहा कि कभी - कभी यह नंबर बार्डर क्षेत्र से दिल्ली में जाकर लग जाता है , ऐसे में 0522 के साथ 100 डायल करने की सलाह दी । चुनावी दौर में उन्होंने सभी से आदर्श चुनाव आचार संहिता का पालन करने और मत देने की अपिल की ।
इससे पूर्व एसपी सिटी सरताज खान ने कहा कि हम लोगों को अपने संविधान के अधिकार और कर्तव्य का पालन करना चाहिए, इससे समाज में व्याप्त आधी क्राईम स्वतः ही खत्म हो जायेगी । मुख्य वक्ता एलआर काॅलेज के प्राचार्य एस डी कौशिक ने लोगों को पुलिस के साथ आपसी तालमेल बनाकर पुलिस की सहयोग करने की सलाह दी । कार्यक्रम में क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले आरडब्लूए संस्थाओं को शाल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया । इस मौके पर अशोक श्रीवास्तव, बी. बी. त्रिपाठी, एसपी सिंह, कुसुम सिंह, सुभाष वर्मा, राकेश तिवारी, विनोद त्रिपाठी, तिलक राम पांडेय, बी.एन. तिवारी, साधू राम, वरूण शर्मा, अमन शर्मा, सुरेन्द्र भारती आदि लोग मौजुद थे ।


0 comments:
Post a Comment