पूर्व केंद्रीय मंत्री अशोक प्रधान फिर शामिल हुए भाजपा में Former chief minister Ashok joined the BJP



नई दिल्ली, ( विशेष संवाददाता ) अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में मंत्री रहे और बाद में भाजपा से निकल गए अशोक प्रधान शुक्रवार को वरिष्ठ पार्टी नेताओं की उपस्थिति में भगवा पार्टी में शामिल हो गए। प्रधान के वापस आ जाने से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पार्टी की संभावना अच्छी होने की उम्मीद है। उन्होंने चार बार भाजपा टिकट पर खुर्जा लोकसभा सीट से चुनाव जीता था लेकिन वर्ष 2014 में लोकसभा चुनाव से पहले वह भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी में चले गए थे।
प्रधान ने भाजपा में लौटने को घर वापसी बताया और आरोप लगाया कि सपा एवं बसपा ने राज्य को लूटा तथा केवल भाजपा ही उसका विकास करने में सक्षम है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में विश्वास प्रकट किया। वह यहां पार्टी महासचिव अरुण सिंह और भूपेंद्र यादव की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हुए।




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment