LG किरण बेदी ने पलटा मुख्यमंत्री का फैसला- Puducherry- LG Kiran Bedi



पुडुचेरी:लेप्टिनेंट गवर्नर किरण बेदी ने मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी के उस आदेश को रद्द कर दिया है, जिसके तहत उन्होंने आधिकारिक कामकाज के लिए सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर रोक लगाई थी। बेदी ने गुरुवार को ट्वीट करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने लिखा, 'पुडुचेरी को यदि प्रगतिशील रहना है तो संचार में पीछे प्रतिगामी नहीं हो सकते।'
मुख्यमंत्री ने एक 31 दिसंबर 2016 को एक सर्कुलर जारी कर यह आदेश दिया था कि कामकाज के दौरान अधिकारी सोशल मीडिया का इस्तेमाल नहीं करेंगे। इसमें दलील दी गई है कि वॉट्सऐप, फेसबुक और ट्विटर जैसे सोशल मिडिया का सर्वर देश के बाहर है और इन पर आधिकारिक डाटा लीक होने का खतरा रहता है।गौरतलब है कि पिछले दिनों पुडुचेरी सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी को अधिकारियों के वॉट्सऐप ग्रुप में अश्लील विडियो भेजने की वजह से सस्पेंड कर दिया गया था। उस ग्रुप में पुडुचेरी की एलजी किरन बेदी भी थीं। बेदी के अलावा कई वरिष्ठ अधिकारी वॉट्सऐप ग्रुप में जुड़े हुए हैं।पुडुचेरी सिविल सेवा के अधिकारी ए. एस. शिवकुमार सहकारी समितियों के रजिस्ट्रार हैं। शिवकुमार ने कथित तौर पर ग्रुप में विडियो पोस्ट किया। क्षेत्रीय अधिकारियों को तत्काल दिशा-निर्देश और आदेश देने के लिए बेदी ने वॉट्सऐप ग्रुप बनवाया था। बेदी मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल के सहयोगियों को दरकिनार करते हुए वॉट्सऐप के जरिये निर्देश देती रही हैं। इसी के चलते सरकार के साथ विवाद भी हो जाता है।



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment