सीवान, (वार्ता) बिहार में सीवान जिले के एम.एच.नगर थाना क्षेत्र में डकैतों ने एक घर से लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति लूट ली ।
पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि देर रात चार की संख्या में हथियारबंद डकैत मेरही गांव निवासी राजमति देवी के घर में पीछे के रास्ते से प्रवेश कर गये । इसके बाद डकैतों ने घर में अकेली महिला को हथियार के बल पर बंधक बना लिया और नगद ,जेवरात समेत अन्य सामानों को लूट लिया ।



0 comments:
Post a Comment