रिलीज होने से पहले ही 500 करोड़ कमा चुकी है बाहुबली 2 - Before releasing Bahubali 2 income is 500 crores rupees





बाहुबली 2 को रिलीज होने में अभी वक्‍त है. लेकिन इससे पहले ही ये फिल्‍म 500 करोड़ कमा चुकी है. रिलीज से पहले इतनी कमाई करने वाली ये पहली फिल्‍म बन गई है. दरअसल फिल्‍म ने ये कमाई डिस्ट्रिब्‍यूशन और थियेटर राइट्स को बेचकर की है.

गौरतलब है कि बाहुबली 2 तमिल, तेलेगु और हिंदी में रिलीज होगी. इन तीनों ही भाषाओं के लिए‍ डिस्ट्रिब्‍यूटर्स ने अच्‍छी रकम अदा की है.

खबरों के अनुसार फिल्‍म के नेशनल-इंटरनेशनल डिस्ट्रिब्‍यूशन राइट्स खरीदने के लिए ये कीमत दी गई है.बता दें कि फिलहाल इस फिल्‍म के पोस्‍ट प्रोडक्‍शन का कार्य चल रहा है.


Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment