125 हेलीकाॅप्टर स्क्वाड्रन का योगदान स्मरणीय: प्रणव 125 helicopter squadron contributed memorable: Pranab



चेन्नई,  (वार्ता) राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने पठानकोट हमले के दौरान भारतीय वायुसेना (आईएएफ) की 125 हेलीकाॅप्टर स्क्वाड्रन की अहम भूमिका को याद करते हुये आज कहा कि स्क्वाड्रन ने आतंकवादियों को एक प्रतिबंधित इलाके में सीमित कर दिया था और जिसकी वजह से ज्यादा लोग हताहत नहीं हुये थे।
श्री प्रणव ने यहां तामबरम स्थित एयरफोर्स स्टेशन में 125 हेलीकाप्टर स्क्वाड्रन को ‘स्टैंडर्ड’ और मेकेनिकल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट(एमटीआई) को ‘कलर्स’ प्रदान करने के बाद एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुये कहा कि पठानकोट स्थित वायुसेना के ठिकाने पर आतंकवादी हमले के दौरान स्क्वाड्रन ने आतंकवादियों को एक प्रतिबंधित इलाके में सीमित कर दिया था जिसकी वजह से ज्यादा लोग हताहत नहीं हुये थे।
उन्होंने कहा कि स्क्वाड्रन के लड़ाकों ने हमले को चुनौती के रुप में लेते हुये समय और जरुरत के मद्देनजर कार्रवाई की।




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment