शान्तिदूत.नेट का एक्जिट पोल - 199 के साथ भाजपा बहुमत की ओर Shanti Dutta.Net's exit poll - BJP with majority of 199



शान्तिदूत.नेट न्यूज पोर्टल की उत्तर प्रदेश में चुनाव के दौरान व बाद में प्रथम चरण से लेकर सातवें चरण तक किए गए सर्वे में भाजपा 199 से 204 सीटें प्राप्त कर बहुमत की ओर बढ़ रही है । सपा - कांग्रेस गठबंधन दूसरे नंबर पर , जबकि बसपा तीसरे स्थान की दौड़ में दिख रही है ।   
सर्वे के अनुसार भाजपा उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों में से 199 से 204 सीटें के साथ बहुमत की ओर है । वहीं सपा - कांग्रेस गठबंधन को 115 से 120 सीटें मिल रही है । हमारे सर्वे में मायावती की बसपा पिछड़ रही है । उसे 82 से 87 सीटें मिलने की संभावना है । हालांकि 2012 के चुनाव में उसे 80 सीटें ही मिली थी । वहीं अजीत की राष्ट्रीय लोकदल व अन्य के खाते में 7 से 12 सीटें जाती दिख रही है । 
मालूम हो कि यूपी विधानसभा में कुल 403 सीटें हैं । 2012 के विधानसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी ने 224 सीट जीतकर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई थी । पिछले चुनावों में बसपा को 80, बीजेपी को 47, कांग्रेस को 28, रालोद को 9 और अन्य को 24 सीटें मिलीं थीं ।

इस बार के चुनाव में प्रथम चरण के 15 जिलों के 73 विधानसभा सीटें, द्वितीय चरण में आने वाले 11 जिलों के 67 विधानसभा सीटें तथा तीसरे चरण  में 12 जिलों केे 69 विधानसभा सीटों पर शान्तिदूत. नेट के द्वारा कराये गए सर्वे में सपा - कांग्रेस को ज्यादा सीटें मिल रही हैं । हालांकि बसपा भी इन तीनों फेस में मुकाबला करती नजर आ रही है । इसके साथ ही चैथे चरण में 12 जिलों के 53 विधानसभा सीटों पर बसपा का पलड़ा भारी दिखाई दे रहा है। यहां सपा - कांग्रेस और भाजपा संघर्ष की स्थिति में नजर आ रहे है । इसी तरह पांचवे चरण में 11 जिलों के 52 विधानसभा सीटे, छठे चरण में 7 जिलों के 49 विधानसभा सीटे और सांतवे चरण के 7 जिलों के 40 विधानसभा सीटों पर भाजपा बहुत बड़े अंतर से आगे निकलती दिख रही है । इन सीटों पर भाजपा भारी बढ़त के साथ ही बहुमत की ओर बढ़ती दिख रही है । 
सर्वे के दौरान यह देखने को मिला कि मुख्यमंत्री के रूप में अखिलेश लोगों की पहली पसंद हैं । लेकिन पूर्वांचल के तरफ लोगों को पीएम मोदी पर ज्यादा विश्वास दिखाई दिया । मध्य उत्तर प्रदेश में बसपा, सपा - कांग्रेस और भाजपा तीनों में मुकाबला दिखा, लेकिन सपा - कांग्रेस का पलडा मजबूत नजर आया ।  वहीं बुंदेलखंड क्षेत्र में भाजपा और बसपा की लड़ाई दिखी । 
शान्तिदूत.नेट ने अपने सर्वे के लिए मोबाईल, सोशल मीडिया के साथ अपने साथियों व सर्वेयरों को लगाकर 21830 सैंपल लिए  हैं । यह सैंपल 5 फरवरी से 8 मार्च तक का है । 




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment