नयी दिल्ली, (वार्ता) निर्वाचन आयोग ने पांच राज्यों- पंजाब, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, गोवा और मणिपुर विधानसभा चुनावों की मतगणना के लिए मुख्य चुनाव अधिकारियों को सात मार्च तक सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था करने के निर्देश दिये हैं।
इन राज्यों के विधानसभा चुनाव की मतगणना 11 मार्च को की जाएगी।
आयोग ने मतगणना प्रबंध की तैयारी के बारे में जानकारी लेने के लिए मुख्य चुनाव अधिकारियों और मतदान अधिकारियों के साथ कई दौर की वीडियो कांफ्रेंस की थी।



0 comments:
Post a Comment