आईटीएस में महिला उद्यमिता विकास कार्यक्रम का समापन Completion of Female Entrepreneurship program in ITS



साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता )  आईटीएस मोहन नगर संस्थान के यूजी कैंपस में आयोजित महिला उद्यमिता विकास कार्यक्रम का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। महिलाएं आत्मनिर्भर बनें और राष्ट्र निर्माण में पुरुषों के साथ बराबर की भागिदार बनें, यही इस कार्यक्रम का उद्देश्य था।
          यूजी कैंपस की निदेशिका डॉ विद्या सेखरी ने बताया कि वर्तमान में शिक्षा व तकनीकी के क्षेत्र  में महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कन्धा मिलाकर चल रही हैं। इस बदलते हुए परिपेक्ष में महिलायों ने अपनी क्षमता और योग्यता का अनुभव समाज को करा दिया है। इसी श्रंृखला में सरकार और आईटीएस जैसी संस्थाएं मिलकर समाज को आगे बढाने के लिए कार्य कर रही हैं। 
        कार्यक्रम के संचालक असिस्टेंट प्रोफेसर आशुतोष शर्मा ने बताया कि यह “विज्ञानं एवं तकनीकी मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित 25 दिवसीय कार्यक्रम था जिसमें प्रतिभागियों को उद्यमिता के विचार से साकार होने तक का सफर कराया गया। जिसके परिणाम स्वरुप कार्यक्रम की सभी प्रतिभागी महिलाएं अपना स्वयं का उद्योग लगाने के लिए  आवश्यक जानकारी प्राप्त कर चुकी हैं और एक सफल उद्यमी बनने में सक्षम हो गई हैं।






Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment