अमित शाह ने एमसीडी चुनाव पर कहा: दिल्ली ने नकारात्मक राजनीति को नकारा Delhi reject negative politics



कोलकाता,  (भाषा)  दिल्ली नगर निगम चुनावों में भाजपा के एक बड़ी जीत की ओर आगे बढ़ने के बीच पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने आज कहा कि दिल्ली के लोगों ने ‘‘नकारात्मक राजनीति’’ को खारिज कर दिया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर अपनी मंजूरी की मुहर लगा दी है।

शाह ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह भाजपा के लिए एक अभूतपूर्व जीत है। मैं दिल्ली के लोगों के प्रति आभार व्यक्त करता हूं। यह मोदीजी के नेतृत्व की जीत है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘दिल्ली के लोगों ने नकारात्मक राजनीति और बहानेबाजी की राजनीति को खारिज कर दिया है और मोदीजी के विजयरथ को आगे बढ़ाने में मदद की है। यह मोदीजी के नेतृत्व को मान्यता देना है।’’ भाजपा दिल्ली नगर निगम चुनावों के शुरूआती परिणामों में 103 वाडरें में जीत हासिल करके बड़ी जीत की ओर आगे बढ़ रही है जबकि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस को क्रमश: 26 और आठ सीटों पर जीत मिली है।




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment