आम आदमी पार्टी का लोकतंत्र बचाओ अभियान शुरू , चुनाव आयोग कार्यालय के सामने किया प्रदर्शन - AAP plans stir outside election commission office




नई दिल्ली: EVM मुद्दे पर आम आदमी पार्टी ने गुरुवार को चुनाव आयोग कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया. आम आदमी पार्टी ने आज से लोकतंत्र बचाओ अभियान शुरू किया है. सुबह 11 बजे आम आदमी पार्टी के विधायक और कार्यकर्ता दिल्ली के अशोक रोड स्थित चुनाव आयोग के मुख्यालय पर प्रदर्शन किया. आम आदमी पार्टी की मांग है कि हर चुनाव 100 फीसदी VVPAT के साथ कराए. साथ ही दूसरी मांग है कि चुनाव के बाद 25% EVM के नतीजों का मिलान VVPAT से निकली पर्ची से कराया जाए.

साथ ही आम आदमी पार्टी विधायक सौरभ भारद्वाज ने हम यूपी चुनाव के लिए बीएसपी से पांच बूथ की जानकारी मांगेंगे जहां पर उन्हें इस बात का संदेह है कि टैंपरिंग हुई है. इसी तरह हम उत्तराखंड से पांच बूथ की जानकारी लेंगे. पुणे भी ऐसी ही मांग करेंगे. उन्होंने कहा कि हम चुनाव आयोग से मांग करेंगे कि इन बूथों की मशीन हमें मुहैया कराएं. हम इनकी जांच करेंगे. उन्होंने कहा कि हम दूसरी पार्टियों से भी ऐसी मांग करते हैं कि वह अपनी शिकायत एक साथ लाएं.

इससे पहले मंगलवार को सौरभ भारद्वाज ने विधानसभा में EVM जैसी मशीन से छेड़छाड़ कर ये साबित करने की कोशिश की थी EVM से छेड़छाड़ संभव है, हालांकि चुनाव आयोग ने इस डेमो को सिरे से ख़ारिज कर दिया था. इधर आम आदमी पार्टी अब चुनाव आयोग के हैकाथॉन में भी टैंपरिंग की चुनौती स्वीकार करने जा रही है. NDTV इंडिया से बात करते हुए आप विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि अगर वह या उनकी पार्टी चुनाव आयोग में EVM टेम्परिंग साबित नहीं कर पाई तो उनको हर सज़ा मंज़ूर है. उन्होंने कहा कि मैंने ईवीएम जैसी मशीन को हैक करके दिखाया था. हमारी टीम को गिरफ्तारी का डर था इसलिए हमने विधानसभा में डेमो दिया. अगर हम गिरफ्तार हो जाते तो हम जनता को ईवीएम को हैक करके दिखाने का मौका खो देते. सौरभ भारद्वाज ने कहा कि हम चुनाव आयोग के सामने EVM हैक करके दिखा देंगे. अगर चुनाव आयोग के सामने हैक नहीं कर पाए तो जो सज़ा चुनाव आयोग देगा मंजूर होगी.


Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment