तीन तलाक के खिलाफ लड़ रहीं निदा पर हमला- Attack On Nida Khan



बरेली: तीन तलाक से पीड़ित महिलाओं को हक दिलाने के लिए लड़ रहीं आला हजरत खानदान की पूर्व बहू निदा खान के घर पर दो दर्जन लोगों ने गुरुवार की शाम को हमला कर दिया। निदा खान ने खुद को व अन्य परिवारीजनों को कमरे में बंद कर जान बचाई। उन्होंने बारादरी थाने में अपने पूर्व पति सीरान रजा खान समेत अन्य के खिलाफ तहरीर देकर केस दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

निदा को उनके पति ने तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया था। उन्होंने पति के खिलाफ केस दर्ज कराया था। वहीं, उन्होंने तीन तलाक के खिलाफ लड़ाई छेड़ दी। कई महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजा था।




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment