शेखपुरा, (भाषा) पटना पुलिस ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा :नीट: पेपर लीक मामले में शेखपुरा जिला से एक कोचिंग संचालक को गिरफ्तार किया है।
शेखपुरा अनुमंडल पुलिस अधिकारी अमित शरण ने कि पटना पुलिस की एक टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से शेखपुरा समाहरणालय के सामने स्थित रिहायशी इलाके सतबिगही से बीते देर रात्रि एक कोचिंग संचालक चंदन कुमार उर्फ लल्लू को गिरफ्तार कर लिया।
उन्होंने बताया कि चंदन के कोचिंग से पुलिस ने कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज तथा कंप्यूटर का हार्डडिस्क भी जब्त किया है।
शरण ने बताया कि चंदन को गिरफ्तार करने के बाद पटना पुलिस अग्रतर कार्रवाई के लिए उन्हें अपने साथ पटना ले गई है।
उल्लेखनीय है कि पटना जिला पुलिस ने सात मई को आयोजित नीट परीक्षा 2017 सहित अन्य प्रतियोगिता परीक्षाओं में फर्जीवाडा करने की तैयारी में लगे दो मेडिकल छात्र और विधि संकाय के एक छात्र सहित प्रतियोगिता परीक्षाओं में फर्जीवाडा करने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह के पांच सदस्यों धर दबोचा था।



0 comments:
Post a Comment