फिरोजशाह कोटला में राइजिंग पुणे सुपरजाइंट की टीम दिल्‍ली डेयर डेविल्‍स के सामने होगी - delhi daredevils v rising pune supergiant at delhi



नई दिल्ली: आईपीएल10 में स्‍टीव स्मिथ की राइजिंग पुणे सुपरजाइंट की टीम दिल्‍ली डेयर डेविल्‍स के सामने होगी. पुणे टीम का लक्ष्‍य इस मैच में दिल्‍ली को उसी के घरेलू मैदान फिरोजशाह कोटला में हराकर अपना बदला पूरा कर प्लेऑफ में प्रवेश हासिल करना होगा. वैसे, दिल्ली की टीम के लिए इस मैच में कुछ भी खोने के लिए नहीं है.  वह पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है ऐसे में यह मैच उसके लिए सम्मान बचाने का मौका मात्र है. दोनों टीमें इस सीजन में दूसरी बार आमने-सामने होंगी. इससे पहले 11 अप्रैल को खेले गए मैच में दिल्ली ने पुणे को उसी के घर में 97 रनों से हराया था.

पुणे आठ टीमों की अंकतालिका में 16 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है. टीम दिल्ली के खिलाफ अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए दो अंक लेकर प्लेऑफ में जाने की कोशिश करेगी. दो अंक के साथ वह शीर्ष स्थान पर काबिज मुंबई इंडियंस के साथ आ जाएगी और नाक आउट राउंड में जगह पक्की हो जाएगी. दिल्ली की टीम इस संस्करण में एक बार फिर अपने प्रदर्शन में निरंतरता नहीं रख पाई. उसके पास कागजों पर सबसे मजबूत गेंदबाजी थी, लेकिन मैदान पर वह इसका फायदा नहीं उठा सकी. पुणे की टीम इस मैच में अपने विजय क्रम को जारी रखना चाहेगी. मेहमान टीम इस मैच में उनसे एक और अच्छी पारी की उम्मीद करेगी.

संभावित टीमें इस प्रकार हैं...

राइजिंग पुणे सुपरजाएंट : स्टीव स्मिथ (कप्तान), शार्दुल ठाकुर, महेंद्र सिंह धौनी, अजिंक्य रहाणे, फाफ डु प्लेसिस, अशोक डिंडा, अंकुश बैंस, रजत भाटिया, अंकित शर्मा, ईश्वर पांडे, एडम जाम्पा, जसकरण सिंह, बाबा अपराजित, दीपक चहर, उस्मान ख्वाजा, मयंक अग्रवाल, बेन स्टोक्स, मनोज तिवारी, जयदेव उनादकट, राहुल चहर, डेनियल क्रिस्टियन, लॉकी फर्ग्‍यूसन, सौरभ कुमार, मिलिंद टंडन, राहुल त्रिपाठी और इमरान ताहिर.

दिल्ली डेयरडेविल्स : जहीर खान, मोहम्मद शमी, शहबाज नदीम, जयंत यादव, अमित मिश्रा, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, करुण नायर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सी.वी. मिलिंद, खलील अहमद, प्रत्यूष सिंह, मुरुगन अश्विन, आदित्य तारे, शशांक सिंह, अंकित बावने, नवदीप सेनी, कोरी एंडरसन, एंजेलो मैथ्यूज, पैट कमिंस, कगीसो रबाडा, क्रिस मोरिस, कार्लोस ब्रैथवेट, मार्लोन सैमुअल्स.




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment