सांसद मनोज तिवारी के घर हमला - manoj-tiwaris-house Attack




नई दिल्ली
दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी के नॉर्थ ईस्ट दिल्ली स्थित आवास पर रविवार देर रात हमला हुआ है। वहां मौजूद लोगों के साथ मारपीट भी की गई है। मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हमले के वक्त वह घर पर मौजूद नहीं थे। सूचना मिलने के बाद मनोज अपने घर पहुंचे। मनोज ने खुद घटना के बाद ट्वीट किया,' मेरे 159 नॉर्थ ऐवेन्यु आवास पर 8-10 लोगों ने हमला कर दिया है।'वहीं, घटना पर मीडिया से बातचीत में नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली से सांसद मनोज ने कहा, 'यह जानलेवा हमला है, मेरे 2 लोगों को चोटें आईं हैं। उन्होंने आगे कहा, 'यह बड़ी साजिश लग रही है, लगता है पुलिस भी इसमें शामिल है। किसी को बख्शा नहीं जाएगा।' घटना के एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, 'पता नहीं उनकी क्या मंशा थी या इसके पीछे क्या वजह थी, लेकिन वे गंदी भाषा में बात कर रहे थे और उन्हें पुलिस का भी भय नहीं था। वे 7-8 लोग थे।' उधर पुलिस इसे रोडरेज की घटना बता रही है।


Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment