सुनील ग्रोवर के साथ काम करेंगे कपिल को छोड़ चुके ये कलाकार-Sunil-grover Show




मुंबई: कपिल शर्मा के शो को अलविदा कहने के बाद मशहूर कमीडियन सुनील ग्रोवर इन दिनों अपने लाइव शो करने में काफी बिजी हैं। उनका अगला शो 'द कॉमिडी फैमिली' इसी महीने 27 मई को अहमदाबाद में होने वाला है। इस शो की सबसे खास बात यह है कि इसमें उनके पुराने साथी अली असगर, सुगंधा मिश्रा, रोशनी चोपड़ा और चंदन प्रभाकर भी स्टेज पर दिखने वाले हैं। ये सभी कलाकार कपिल का साथ छोड़ चुके हैं।

शो के लिए जो पोस्टर तैयार किया गया है उसमें सबसे मुख्य तौर पर सुनील ग्रोवर का चेहरा है। उनके आस-पास जो सितारे खड़े दिख रहे हैं वे कभी कपिल के शो का हिस्सा थे। इन सभी कलाकारों को छोटे परदे के दर्शक काफी दिनों से मिस कर रहे थे। सुनील ग्रोवर मशहूर गुलाटी और रिंकू भाभी के अवतार में दिख रहे हैं। इन दोनों किरदारों ने ग्रोवर को काफी प्रसिद्धि दिलाई है।

शो के साथ ही कयास लगाए जा रहे हैं कि ये सभी कलाकार सुनील ग्रोवर के साथ किसी टीवी शो में भी नजर आ सकते हैं। अभी सुनील ग्रोवर सोनी टीवी के कई शो जैसे 'इंडियन आइडल' और 'सबसे बड़ा कलाकार' जैसे शो में नजर आ रहे हैं।


Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment