मुंबई : अभिनेता सलमान खान की फिल्म 'ट्यूबलाइट' का टीजर गुरुवार को जारी हो गया. टीजर ने आते ही धमाल मचा दिया है. सलमान के प्रशंसक काफी उत्सुकता से इस टीजर का इंतजार कर रहे थे. इस फिल्म में सलमान खान के भाई सोहैल खान भी नजर आएंगे. जबकि इस फिल्म का निर्देशन कबीर खान ने किया है. टीजर रिलीज होने के 15 घंटे के भीतर इसे 44 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं.इस समय सिने प्रेमियों के ऊपर 'बाहुबली 2' का खुमार है. बावजूद इसके 'ट्यूबलाइट' के टीजर ने अपनी मौजूदगी दर्ज करा दी है. सलमान ने फिल्म का ऑफिशल टीजर ट्विटर पर शेयर किया है. फिल्म इस साल ईद पर रिलीज होगी. डायरेक्टर कबीर खान के साथ सलमान पहले भी 'एक था टाइगर' और 'बजरंगी भाईजान' जैसी फिल्में दे चुके हैं. ट्यूबलाइट इस सीरीज की तीसरी फिल्म होगी। फिल्म को लेकर काफी पहले से चर्चाएं हो रही थीं.
'ट्यूबलाइट' का धमाकेदार टीजर हुआ जारी-Watch Tubelight Teaser

0 comments:
Post a Comment