दुनिया में सर्वाधिक कमाई करने वाले खिलाड़ियों’ की सूची में 89वें नंबर पर हैं कोहली - virat kohli only indian in forbes top 100 paid athletes





न्यूयॉर्क: भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली फोर्ब्स के मुताबिक, दुनिया में सर्वाधिक कमाई करने वाले 100 खिलाड़ियों की सूची में जगह बनाने वाले एकमात्र भारतीय है. इस सूची में फुटबॉल स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो शीर्ष पर हैं.

फोर्ब्स की 2017 की ‘दुनिया में सर्वाधिक कमाई करने वाले खिलाड़ियों’ की सूची में 28 साल के कोहली 89वें नंबर पर हैं. उनकी कुल कमाई दो करोड़ 20 लाख डॉलर है जिसमें 30 लाख डॉलर वेतन और पुरस्कार के अलावा एक करोड़ 90 लाख डालर विज्ञापन से कमाई है.

कोहली की तारीफ करते हुए फोर्ब्स ने लिखा है कि कई अच्छी वजहों से इस सुपरस्टार की तुलना अभी से सर्वकालिक महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर से होने लगी है. इसमें कहा गया है कि कोहली लगातार बल्लेबाजी रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं और 2015 में उन्हें भारतीय राष्ट्रीय टीम का कप्तान बनाया गया जिससे वह इस पद को हासिल करने वाले सबसे युवा खिलाड़ियों में से एक बने.

मैगजीन के अनुसार कोहली ने पिछले साल राष्ट्रीय टीम की ओर से खेलते हुए वेतन और मैच फीस के तौर पर 10 लाख डॉलर कमाए और वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से मिल रहे 23 लाख डॉलर के वेतन के कारण इंडियन प्रीमियर लीग में सर्वाधिक कमाई करने वाले खिलाड़ियों में शामिल हैं. फोर्ब्स ने कहा, ‘उनकी कमाई का बड़ा हिस्सा हालांकि प्रायोजन करार से आता है.’

Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment