लुक में सटीक नहीं बैठते तो शायद फिल्‍म 'डैडी' ही नहीं करते अर्जुन रामपाल - arjun rampal says if he failed look test wouldnt have done daddy





नई दिल्‍ली: हाल ही में अर्जुन रामपाल की आने वाली फिल्‍म 'डैडी' का ट्रेलर रिलीज हुआ है और ट्रेलर के बाद सबसे ज्‍यादा तारीफ अर्जुन के लुक को लेकर हो रही है. ऐसे में एक्‍टर-प्रोड्यूसर अर्जुन रामपाल का कहना है कि आने वाली फिल्म में अपने किरदार के जैसा लुक पाना उनके लिए बहुत जरूरी था. अगर वह अरुण गवली जैसा लुक नहीं पाते और इस लुक में सटीक नहीं बैठते तो शायद यह फिल्‍म ही नहीं करते. मुंबई के गैंगस्टर से राजनेता बने अरुण गवली पर आधारित इस फिल्‍म के ट्रेलर में अर्जुन काफी हद तक गवली के लुक में नजर आ रहे हैं. अर्जुन इस फिल्म के सह-लेखक और निर्माता भी हैं.

यह पूछे जाने पर कि क्या वह किरदार के लिए स्पष्ट रूप से पहली पसंद थे, अर्जुन ने न्‍यूज एजेसी आईएनएस को बताया, 'मेरे लिए सही लुक में दिखना बेहद जरूरी था. एक अभिनेता के रूप में अगर मैं लुक-टेस्ट में फेल हो जाता तो 'डैडी' नहीं करता, इसलिए पटकथा पूरी होने के बाद सबसे डरावना भाग समाने आया..लुक टेस्ट. मैंने आशिम (अहलुवालिया) को बता दिया था कि अगर मैं लुक-टेस्ट में असफल होता हूं तो भी फिल्म का निमार्ण करूंगा, वह इसका निर्देशन करेंगे और हम अरुण गवली से मिलते-जुलते किसी अन्य अभिनेता को लेंगे.'

अरुण गवली की तरह दिखने के लिए अभिनेता को कृत्रिम नाक का सहारा लेने के साथ ही शारीरिक ढांचे पर भी ध्यान देना पड़ा. उन्होंने कहा कि वह एक वास्तविक जीवन के चरित्र को निभा रहे हैं, इसलिए उनकी पहली प्राथमिकता उस शख्स के जैसे दिखना था. वह दो साल तक जिम नहीं गए और वजन 20 किलो घटाया, क्योंकि किरदार में उन्हें दुबला-पतला दिखना था.

Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment