ऑस्ट्रेलियन ओपन सुपर सीरीज के पुरुष वर्ग सिंगल्स के सेमीफाइनल में पहुंचे श्रीकांत - Australian open kidambi srikanth enters semifinal





नई दिल्ली: हाला ही में इंडोनेशिया ओपन जीत चुके भारतीय बैडमिंटन स्टार किंदाम्बि श्रीकांत ने शानदार फॉर्म बरकरार रखते हुए ऑस्ट्रेलियन ओपन सुपर सीरीज के पुरुष वर्ग सिंगल्स के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं. हालांकि महिला वर्ग में भारत को निराशा हाथ लगी, क्योंकि ओलिंपिक मेडलिस्ट और देश की नंबर-1 पीवी सिंधु को वर्ल्ड नंबर-1 चीनी ताइपे की ताई जु यिंग से शिकस्त झेलनी पड़ी, जबकि पिछली चैंपियन सायना नेहवाल को चीन की यु सुन ने हराकर बाहर किया.

प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में वर्ल्ड नंबर-1 दक्षिण कोरिया के सोन वेन को हराने वाले दुनिया के 11वें नंबर के खिलाड़ी श्रीकांत ने क्वार्टर फाइनल में हमवतन बी. साई प्रणीत को सीधे सेटों में 25-23, 21-17 से हरा दिया. श्रीकांत शुरू से ही प्रणीत पर हावी रहे. हालांकि उन्हें पहले सेट में प्रणीत से काफी टक्कर मिली, लेकिन अंतिम सेट में उन्होंने आसानी से जीत दर्ज कर अंतिम-चार का टिकट कटा लिया.

750,000 डॉलर इनामी राशि वाले इस टूर्नामेंट में प्रणीत पर जीत के साथ ही श्रीकांत ने सिंगापुर ओपन टूर्नामेंट के फाइनल में उनसे मिली हार का बदला भी चुकता कर लिया.

श्रीकांत ने इससे पहले इंडोनेशिया ओपन का खिताब अपने नाम किया था. अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर श्रीकांत ने विश्व रैंकिंग में 11 स्थानों की छलांग लगाकर 11वां स्थान हासिल किया है.


Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment