नई दिल्ली: पिछले कुछ समय से विवादों से घिरे और अपने ही शो पर अकेले पड़ चुके कपिल शर्मा के लिए खुशी की खबर है. कपिल शर्मा के बिछड़े हुए साथी और जिगरी दोस्त चंदन प्रभाकर आखिरकार कपिल शर्मा के शो पर वापिस आ गए हैं. चंदन ने कपिल शर्मा के शो की शूटिंग की शुरू कर दी है. ऑस्ट्रेलिया से लौटते वक्त हुए झगड़े के बाद से ही कपिल शर्मा के सभी साथियों ने उनका साथ छोड़ दिया. मार्च में हुए इस झगड़े के बाद से ही सुनील ग्रोवर, अली असगर, सुगंधा मिश्रा और चंदन प्रभाकर इस शो पर नजर नहीं आए हैं, लेकिन आखिरकार चंदन इस शो पर वापिस आ रहे हैं. चंदन ने सोनी चैनल के ऑफिशल फेसबुक अकाउंट से लाइव चैट कर लोगों को इस बात की जानकारी दी. चंदन ने इस दौरान कपिल से हुए झगड़े पर भी बात की.
चंदन प्रभाकर ने शो से अलग होने की बात पर कहा कि उन्हें कुछ समय के लिए ब्रेक की जरुरत थी. उन्होंने कहा, 'जब कपड़े पर पानी पड़ जाता है तो सूखने में कुछ समय लगता है.' चंदन ने कपिल शर्मा शो से दोबारा जुड़ने की वजह का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा, 'हर एक्शन की समान और विपरीत दिशा में प्रतिक्रिया होती है. हम सभी परिवार की तरह हैं. मैंने अपना आधा जीवन कपिल के साथ काम करते हुए गुजारा है. अगर मैं इस बात को एक बड़ा मुद्दा बनाकर पेश करता और कहता कि मुझे जिंदगी में कपिल के साथ काम नहीं करना है तो यह ठीक नहीं होता. अगर मैंने उस समय कपिल के खिलाफ प्रतिक्रिया दी तो सही है. लेकिन मैं इस बात को जीवन भर नहीं खींच सकता. एक परिवार में दो भाईयों का झगड़ा होता है लेकिन इसका मतलब यह नहीं होता कि वे हमेशा के लिए एक-दूसरे को छोड़ देते हैं.'



0 comments:
Post a Comment