जल भराव से डिप्टी मेयर को रूबरू कराया Deputy Mayor from Water Filling



साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता )  छावड़ा कलोनी शालीमार गार्डन में जल भराव से परेशान निवासियांे ने डिप्टी मेयर को मौके पर बुलाकर अपने घरों में और सड़क पर भरे पानी को दिखाया और अपनी शिकायत से रूबरू कराया। कालोनी की जल भराव की शिकायत को देख नगर निगम गाजियाबाद के डिप्टी मेयर सरदार सिंह भाटी ने तुरंत मदद का आश्वासन दिया तथा संबंधित अधिकारियों को बुलाकर पानी को बाहर निकालने का काम शुरू कराया।
         गौर तलव है कि छावड़ा कालोनी में मंगलवार एवं बुधवार को हुई बरसात से जल भराव हो गया था। इस परेशानी के कारण न केवल लागों के घरों का सामान खराब हो गया बल्कि लोग अपने घरों में फंस गये तथा उन्हें बाहर निकालने के लिये लोगों को साड़ी की मद लेनी पड़ी। लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए नगर निगम के डिप्टी मेयर सरदार सिंह भाटी ने बिना देर किये मौके पर नगर निगम के संबंधित अधिकारियों को बुलाया तथा समस्या को दूर करने को कहा।
        कालोनी निवासी विजय लक्ष्मी ने बताया की  जरा सी बारिस होने से मेन रोड पर पानी भर जाता हैं जिससे लोगो को आने जाने में परेशानी होती है।ं लोगो ने अपने खर्चे से सड़क पर मलवा डलवा कर भराव कराया है जिससे वे अपने घरों में आने वाले गंदे पानी को रोक सकें। श्री भाटी ने बताया की जिन सड़कों व नालियांे का निर्माण कार्य बचा है उसे जल्द से जल्द पूरा कराया जायेगा तथा जल भराव की समस्या को दूर करने के लिये नाले का निर्माण कार्य चल रहा है जिसके पूरा होने पर जल भराव की परेशानी दूर होगी। 
     इस मौके पर कालीचरण पहलवान,पूर्व पार्षद विनय चैधरी,  सोमनाथ चैहान, सुनील वर्मा, पारुल जलोटा, गुड़िया, प्रिया आर्या आदि लोग उपस्थित थे।





Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment