डायलेसिस सैंटर का उद्घाटन Dialysis Center Inauguration



नई दिल्ली, ( विशेष संवाददाता ) रोटरी क्लब हैरिटेज और सेवा भारती के संयुक्त प्रयास से दिल्ली के अशोक विहार में 15 बिस्तरों का डायलेसिस सैंटर का उद्घाटन शनिवार 24 जून को हो रहा है। आधुनिक सुविधाओं से युक्त इस सैंटर पर गरीब जरुरतमंदों को निशुल्क डायलेसिस की व्यवस्था की गई है।

रोटरी क्लब हैरिटेज के अध्यक्ष एवं साधना टी.वी समुह के चेयरमैन श्री राकेश गुप्ता के अनुसार उद्घाटन कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सहसरकार्यवाह डाॅ॰ कृष्ण गोपाल, केन्द्रिय मंत्री डाॅ॰ हर्षवर्धन एवं नेशनल बिलडिंग कंस्ट्रक्शन क॰ के चेयरमैन श्री अनुप कुमार मित्तल सम्मिलित होंगे।

श्री राकेश गुप्ता की अध्यक्षता में रोटरी क्लब ने पूर्व में भी अनेक धर्मार्थ कार्यक्रम संचालित किये हैं। 2000 दिव्यांगजनों को हाल ही में तालकटोरा स्टेडियम में तिपहिया साईकिल, सुनने की मशीन, नेत्रहीन छड़ी आदि वितरित की गई थी। रोटरी रक्तदान केन्द्र को एक मोबाईल वैन भी इस कार्यक्रम के पश्चात दी जाएगी जिसके द्वारा जहां भी रक्तदान शिविर का आयोजन होगा, वहीं इसकी सेवाएं दी जाएगी।




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment