पोर्ट ऑफ स्पेन, ( शान्तिदूत न्यूज नेटवर्क ) भारत और वेस्ट इंडीज के बीच खेले जा रहे पांच एक दिवसीय श्रृंखला के पहले वनडे में विंडीज ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। भारत पहले बल्लेबाजी करते हुए काफी मजबूत शुरूआत हुई। रोहित शर्मा की जगह ओपनिंग करने उतरे अजिंक्य रहाणे ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। उन्होंने 62 रन का अहम योगदान दिया। शिखर धवन और अजिंक्य रहाणे ने मिलकर बेहतरीन साझेदारी करते हुए 132 रन बनाए।
भारत का पहला विकेट विंडीज के जोसेफ ने अजिंक्य को आउट करके लिया। गलत शॉट खेलने की वजह से रहाणे अपना विकेट गंवा बैठे। वहीं शानदार फॉर्म में चल रहे शिखर धवन 87 रन के स्कोर पर आउट हो गए। उन्हें देवेंद्र विष्णु ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। इसके बाद पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे युवराज सिंह कुछ खास नहीं कर पाएं और 4 रन बनाकर आउट हो गए। अगले बल्लेबाज महेंद्र सिंह धौनी के उतरते ही बारिश शुरु हो गई, जिसके वजह से काफी देर तक मैच बाधित रहा।
दोनों टीमें इस प्रकार:
भारत: विराट कोहली (कप्तान), युवराज सिंह, एमएस धोनी, शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे, केदार जाधव, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, उमेश यादव, कुलदीप यादव, हार्दिक पांड्या
वेस्ट इंडीज: जेसन होल्डर (कप्तान), कायरन पॉवेल, जेसन मोहम्मद, देवेंद्र बिशु, जोनाथन कार्टर, एशले नर्स, मिगुएल कुम्मिनस, रोसटन चेस, एविन लेविस, शाइ होप, अलजारी जोसेफ



0 comments:
Post a Comment