ब्रिटेन के मध्यावधि चुनावों में कांटे का मुकाबला हो रहा है. ऐसा लग रहा है कि किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलेगा. सत्तारूढ़ कंजरवेटिव पार्टी की नेता और प्रधानमंत्री टेरीजा मे का समय से पहले चुनाव कराने का दांव उलटा पड़ गया है. दरअसल टेरीजा मे ने समय से तीन साल पहले ही मध्यवाधि चुनाव कराने का फैसला लिया था. पिछले साल ब्रेक्जिट के मुद्दे पर हुए जनमत संग्रह की पृष्ठभूमि में यह फैसला लिया गया है.
चुनाव से पहले माना जा रहा था कि कंजरवेटिव पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलेगा लेकिन चुनाव पूर्व अनुमानों के विपरीत विपक्षी लेबर पार्टी ने जबर्दस्त प्रदर्शन किया है. दोनों प्रमुख दलों से भारतीय मूल के कई भारतीय उम्मीदवारों ने न सिर्फ जीत हासिल की है बल्कि इतिहास भी रचा है.
भारतीय मूल की प्रीत कौर गिल बर्मिंघम से चुनाव जीत गई हैं. वह इस तरह चुनाव जीतने वाली पहली सिख महिला बन गई हैं. इसी तरह भारतीय मूल के सिख तनमनजीत सिंह धेसी स्लॉ से चुनाव जीत गए हैं. वह यहां से चुनाव जीतने वाले पहले पगड़ीधारी सिख सांसद बन गए हैं. भारतीय मूल के कीथ वाज ने लीसेस्टर ईस्ट से जीत हासिल की है.



0 comments:
Post a Comment