आइवरी कोस्ट के फुटबॉलर चीक टिओटे की अभ्यास सत्र के दौरान एकाएक गिरने के बाद मौत - Ivorian footballer cheick tiote dies after collapsing at training



बीजिंग: आइवरी कोस्ट के फुटबॉलर चीक टिओटे की सोमवार को एक अभ्यास सत्र के दौरान एकाएक गिरने के बाद मौत हो गयी. इस 30 वर्षीय फुटबॉलर की अकास्मक मौत की खबर ने फुटबॉल जगत को झकझोर कर रख दिया है. टिओटे, दूसरी श्रेणी की चीनी टीम बीजिंग इंटरप्राइजेज क्लब के साथ ट्रेनिंग सत्र में हिस्सा ले रहे थे जब ये हादसा हुआ. ट्रेनिंग ग्राउंड पर गिरने के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन इमरजेंसी सर्विसेज की लाख कोशिशों के बावजूद करीब एक घंटे बाद उनकी मौत हो गयी. टिओटे के एजेंट एमानुएल पेलाडिनो और बीजिंग इंटरप्राइजेज क्लब उनकी मृत्यु की आधिकारिक पुष्टि की. ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है की टिओटे की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई.

ईपीएल क्लब न्यूकासल यूनाइटेड के साथ सात साल बिताने के बाद टिओटे इस साल फरवरी में इस चीनी क्लब से जुड़े थे. टिओटे ने अपने करियर की शुरुआत आइवरी कोस्ट के लोकल क्लब बीबो के साथ करी थी. इसके बाद किशोरावस्था में वो बेल्जियन क्लब ऐनडरलेक्ट और डच क्लब एफसी ट्वेंटे के साथ खेले. 2010 में टिओटे ने न्यूकासल यूनाइटेड के साथ करार किया और उनके लिए 150 मैच खेले. अपनी राष्ट्रीय टीम के लिए टिओटे ने 52 मैचों में हिस्सा लिया. टिओटे के देहांत के बाद फुटबॉल जगत ने सोशल नेटवर्क पर शोक सन्देश पोस्ट करके उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करी.



पिछले कुछ वर्षों से फुटबॉल जगत में ऐसे कई हादसे हुए हैं. 2012 में एक भारतीय फुटबॉलर डी. वेंकटेश की एक मैच के दौरान एकाएक गिरने से मौत हो गयी थी. वर्ष 2017 में ट्रेनिंग के दौरान अब तक कुल तीन मौतें हो चुकी है. तीनों ही खिलाड़ी अफ्रीकी मूल के थे. फुटबॉलर्स को विश्व के सबसे बेहतरीन एथलीटस में गिना जाता है ऐसे में इस तरह के हादसे होना बेहद आश्चर्यजनक है. लेकिन मैदान पर लगातार हो रही ऐसी घटनाओं की वजह से चिकित्सा क्षेत्र के सामने एक बेहद चुनौतीपूर्ण सवाल है जिसका जवाब ढूंढा जाना बेहद आवश्यक है.



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment