फिल्‍म 'जब हैरी मेट सेजल' के एक प्रोमो ने खड़े कर दिए हैं सेंसर बोर्ड की कान - jab harry met sejal censor board is now objecting to the word intercourse





नई दिल्‍ली: पिछली कई फिल्‍मों में 'संस्‍कार' के नाम पर उनके कुछ सीन या शब्‍दों को हटाने पर विवादों में घिर चुका सेंसर बोर्ड एक बार फिर अपनी 'संस्‍कारी कैंची' लेकर इम्तियाज अली की फिल्‍म के लिए तैयार है. शाहरुख खान और अनुष्‍का शर्मा की इस फिल्‍म के एक प्रोमो ने सेंसर बोर्ड की कान खड़े कर दिए हैं. एक रिपोर्ट के अनुसार सेंसर बोर्ड के चीफ पहलाज निहलानी को शाहरुख खान की इस फिल्‍म के एक डायलॉग में इस्‍तेमाल किए गए शब्‍द 'इंटरकोर्स' पर आपत्ति जताई है. दरअसल यह डायलॉग इस फिल्‍म के रिलीज किए गए दूसरे मिनी ट्रेलर में इस्‍तेमाल किया गया है. पहलाज निहलानी का कहना है, 'हम इंटरनेट पर कंटेंट को रोक नहीं सकते. लेकिन हम अनसेंसर्ड कंटेंट को टीवी पर जाने से रोक सकते हैं और रोकेंगे भी.'

पहलाज निहलानी का बयान लिखते हुए लिखा है, ' हमने ट्रेलर को यू\ए सर्टिफिकेट इसी शर्त पर दिया था कि फिल्‍म से 'इंटरकोर्स' से संबंधित डायलॉग हटा दिया जाएगा. लेकिन वह हमारे पास डायलॉग डिलीट करने के बाद आए ही नहीं. इसलिए सैद्धांतिक रूप से ट्रेलर पास नहीं माना जाएगा.' पहलाज निहलानी के इस फरमान के बाद एक बार फिर लोगों ने ट्विटर पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.


शाहरुख खान ने अपनी फिल्‍म 'जब हैरी मेट सेजल' के प्रमोशन के लिए नया तरीका अपनाया है. इस फिल्‍म के ट्रेलर से पहले इसके कई छोटे-छोटे मिनी ट्रेलर रिलीज किए गए हैं जिनमें शाहरुख और अनुष्‍का के बीच डायलॉग नजर आ रहे हैं. यहां देखे इस फिल्‍म के रिलीज हुए तीन मिनी ट्रेलर-



फिल्‍म 'जब हैरी मेट सेजल' का पहला गाना बुधवार को रिलीज हुआ है. इस फिल्‍म का ट्रेलर सलमान खान की फिल्‍म 'ट्यूबलाइट' के साथ शुक्रवार को रिलीज हो रहा है और यह फिल्‍म 4 अगस्‍त को रिलीज हो रही है.

Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment