नौगाम में आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी सेना ने - jammu kashmir army foils militants infiltration in naugam




जम्‍मू-कश्‍मीर के नौगाम में सेना ने गुरुवार को आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी है. मुठभेड़ में सेना ने घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे दो आतंकियों को मार गिराया. सेना का एक जवान भी शहीद हो गया. उड़ी में भी घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया गया है. इससे पहले बुधवार को जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम करते हुए सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में चार आतंकियों को मार गिराया. राष्ट्रीय राइफल्स और राज्य पुलिस के जवानों ने खुफिया सूचना के आधार पर नियंत्रण रेखा (LoC) के पास सरदारी नार के जंगलों में संयुक्त तलाशी अभियान चलाया. ये इलाका गुरेज़ और माछिल के बीच का है.

सुरक्षाबलों के जवान माछिल में जब जंगल में अंदर की ओर घुसे तो आतंकियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी. सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें चार आतंकी मारे गए. इनमें से तीन के शव बरामद हुए हैं. मारे गए आतंकियों के पास से तीन एके 47 राइफल, एक पिस्टल, तीन जीपीएस, मैप शीट और लड़ाई के दौरान काम आने वाले कई समान बरामद हुए हैं.

हाल के दिनों में एलओसी पर पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ की कोशिशें काफी बढ़ गई हैं. दरअसल गर्मी के मौसम में आतंकी किसी भी तरह घुसपैठ करने की ताक में रहते हैं, क्योंकि सर्दियों में बॉर्डर पर बर्फ जम जाने पर घुसपैठ करना काफी मुश्किल हो जाता है.


Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment