कोच और कप्तान के बीच कुछ भी विवाद नहीं है, टीम का पूरा फोकस चैंपियंस ट्रॉफी पर: विनोद राय - No rift between virat kohli and anil kumble: vinod rai coa chairman




नई दिल्ली: पिछले कुछ दिनों से लगातार भारतीय टीम में कोच और कप्तान के बीच विवाद की खबरें आ रही हैं. जिसको लेकर कई तरह की बातें की जा रही हैं. सीओए विनोद राय ने इन सभी अफवाहों को खारिज किया है. विनोद राय का यह बयान उस समय आया है जबकि हाल ही में सीओए के सदस्य रामचंद्र गुहा ने विवादों के चलते सीओए पैनल से इस्तीफा दे दिया था.

राय ने कहा कि विराट कोहली एक शानदार कप्तान हैं, और कुंबले भी एक शानदार कोच रहे हैं. अनिल कुंबले का चयन एक प्रक्रिया के तहत हुआ था, कुंबले का कार्यकाल बढ़ेगा या नया कोच आएगा यह भी प्रक्रिया के तहत तय होगा. राय बोले कि सचिन, सौरव और लक्ष्मण की कमेटी यह निर्णय करेगी. टीम की सुरक्षा को लेकर राय ने कहा कि हम लगातार सुरक्षा एजेंसियों के संपर्क में हैं.

इससे पहले विराट कोहली ने भी इस मुद्दे को लेकर कहा था कि अभी तक इस मुद्दे पर मीडिया में काफी कुछ लिखा जा चुका है, लेकिन मैं साफ तौर पर कहना चाहूंगा कि दोनों के बीच ऐसा कुछ भी विवाद नहीं है. उन्होंने कहा कि मुझे समझ में नहीं आ रहा है कि लोग इस तरह की बातें कर रहे हैं. हमारा पूरा फोकस चैंपियंस ट्रॉफी पर ही है.

गौरतलब है कि चैंपियंस ट्रॉफी के बाद टीम इंडिया के लिए नया कोच चुना जाना है. अनिल कुंबले का कार्यकाल बढ़ाया जा सकता है पर अभी तक वीरेंद्र सहवाग इस रेस में आगे चल रहे हैं. इस बीच, सहवाग ने बीसीसीआई को जो आवेदन भेजा है वो सिर्फ दो लाइन का है. ऐसे में बोर्ड ने सहवाग से डिटेल सीवी की मांग की है


Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment