| फाईल फोटो |
गाजियाबाद, ( संवाददाता ) राजधानी दिल्ली और गाजियाबाद के हिन्दू संगठनों ने एक जुट होकर निर्णय लिया हे कि दीपावली के पावन पर्व के उल्लास और उत्साह को बनाये रखने के लिये पटाखों की किसी भी प्रकार से किल्लत नहीं होने दी जायेगी। इसी के साथ-साथ फारूखनगर]लोनी की बन्द की गयी पटाखा फैक्ट्रियों को भी खुलवाया जायेगा।
इसके लिये हिन्दू संगठनों का एक प्रतिनिधि मन्डल स्वामी ओम जी के नेतृत्व में गाजियाबाद के जिलाधीश महोदय से बुद्धवार 12 बजे मुलाकात करके ज्ञापन देंगे।
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनो फारूखनगर की एक पटाखा फैक्ट्री में हुए हादसे में कुछ लोगों की मृत्यु होने कें कारण जिलाधीश महोदय ने इलाके की सारी पटाखा फैक्ट्रियों में ताला लगवा दिया है। जिसे हिन्दू महासभा के नेता और दारा सेना के राष्ट्रीय महामंत्री स्वामी ओम जी ने न केवल गलत बताया बल्कि दीवाली के पटाखों के खिलाफ अंग्रेजी ईसाई मिश्निरी ताकतों द्वारा रची जा रही साजिश का ही एक हिस्सा बताया।
स्वामी ओम जी ने खुलासा किया कि पर्यावरण मंत्रालय और केन्द्रीय प्रदूषण नियन्त्रण बोर्ड ने पटाखों में किसी भी प्रकार का प्रदूषण न होने की जानकारी भी सर्वोच्च न्यायालय को दिये जाने के बाद भी साजिशन हमारे त्यौहारों और परम्पराओं पर लगातार किये जा रहे हमले के तहत ही फारूखनगर की पटाखा फैक्ट्रियों में ताला लगाया गया है। पिछले साल इसी साजिश कि तहत केरल के नववर्ष विशु की आतिशबाजी को रूकवाने के किये आतंकवादी ईसाई मिश्निरियों ने केरल के कोल्लम के मन्दिर को पटाखों में लगी आग की दुर्घटना बताकर डायनेमाइट से उडा दिया था,जिसमें 112 लोगों की जान ले ली गयी थी। आनन-फानन में ही आतंकवादी ईसाई मिश्निरियों ने न केवल अपने चर्चो में आतिशबाजी प्रतिबन्धित कर दी बल्कि केरल उच्च न्यायालय के न्यायधीशों को खरीद कर सायं 6 बजे से प्रातः 6 बजे तक के लिये पटाखे छुडाने पर भी प्रतिबन्ध लगवा दिया। जिसे हम हिन्दू संगठनों ने सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीष श्री तीर्थ सिंह ठाकुर का घर घेर कर रूकवाया।
हिन्दू संगठनों ने निर्णय लिया है कि स्वामी ओम जी के नेतृत्व में धर्मरक्षक श्री दारा सेना के अध्यक्ष श्री मुकेश जैन] हिन्दू रक्षा दल के अध्यक्ष श्री पिन्की चौधरी]अखिल भारत हिन्दू महासभा के संजीव सक्सेना]लक्ष्य तंवर हिन्दुस्थान निर्माण दल के प्रदेश अध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र निर्वाण सहित दर्जन भर हिन्दू संगठनों के प्रतिनिधि फारूखनगर की पटाखों की फैक्ट्रियां खुलवाने के लिये बुद्धवार 12 बजे जिलाधीश महोदय जी से मुलाकात करेंगे।


0 comments:
Post a Comment