अपनी नानी से मिलने विदेश जा रहे हैं राहुल गांधी - rahul gandhi on holiday meet grandmother celebrate birthday





कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी एक बार फिर छुट्टी पर जा रहे हैं. मंगलवार को ट्वीट कर राहुल गांधी ने खुद इसकी जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि अपनी नानी से मिलने विदेश जा रहे हैं. समझा जा रहा है कि राहुल अपना बर्थडे भी देश के बाहर ही मनाएंगे.

बता दें कि मध्य प्रदेश में किसानों का आंदोलन चल रहा है. पिछले दिनों राहुल गांधी भी मंदसौर में आंदोलनकारियों के समर्थन में गए थे. राहुल ने खुद दी जानकारी विदेश जाने की जानकारी राहुल गांधी ने ट्वीट कर दी. मंगलवार दोपहर राहुल ने ट्वीट किया और लिखा, ''मैं अपनी नानी और परिवार से मिलने के लिए जा रहा हूं, कुछ दिन बाहर रहूंगा, उम्मीद है हम साथ में अच्छा समय बताएंगे.'


कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन 19 जून को है. ऐसे में इस बात की पूरी संभावना है कि राहुल अपने बर्थडे के बाद देश वापस लौटेंगे. राहुल की छुट्टियों को लेकर मचता रहा है बवाल राहुल गांधी की छुट्टियों को लेकर बवाल मचता रहा है. मोदी सरकार बनने के बाद अगले ही साल जनवरी में बजट सत्र से ठीक पहले वे छुट्टी पर चले गए थे. 57 दिन बाद राहुल विदेशों में छुट्टियां मना कर लौटे थे. बीजेपी ने खूब तंज कसे थे.
हाल ही में राहुल गांधी किसानों के आंदोलन के बीच मध्यप्रदेश के मंदसौर गए थे. राहुल ने किसानों के बहाने बीजेपी सरकार की आलोचना की थी.


Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment