नई दिल्ली: पिछले दो साल से बाबा सिद्दीकी की पार्टी का सबसे अहम भाग वह होता था जब सलमान खान और शाहरुख खान एक-दूसरे को गले लगाते थे. लेकिन इस साल ऐसा नहीं हो पाया. शनिवार रात बाबा सिद्दीकी ने इफ्तार पार्टी रखी, शाहरुख खान और सलमान खान इसमें शामिल भी हुए, लेकिन अलग-अलग वक्त में एंट्री लेने की वजह से दोनों का आमना-सामना नहीं हो पाया. पार्टी में सलमान खान अपनी कथित गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर और फैमिली के अन्य मेंबर्स से साथ पहुंचे. वहीं, शाहरुख ने अकेले ही सिद्दीकी की पार्टी में एंट्री ली थी.
इफ्तार पार्टी में सबका ध्यान सलमान खान की कथित गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर ने खींचा. रोमानिया की रहने वाली मॉडल, होस्ट और सिंगर यूलिया वंतूर इस मौके पर देसी परिधान में नजर आईं.
क्रीम और लाल रंग के सलवार सूट में यूलिया बेहद खूबसूरत लग रही थीं. पार्टी में यूलिया की खास बॉन्डिंग एक्ट्रेस प्रिटी जिंटा के साथ देखने को मिली. दोनों ने ही मीडिया के कैमरों के लिए पोज दिए. यूलिया को सलमान खान की बहन अलविरा खान, फिटनेस ट्रेलर डिने पांडे और बाबा सिद्दीकी के साथ देखा गया.
बाबा सिद्दीकी की इस पार्टी में बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई सेलेब्स शामिल हुए. पार्टी में सलमान खान के पिता सलीम खान, भाई सोहेल खान, बहन अर्पिता खान शर्मा, भांजे आहिल शर्मा भी पहुंचे.



0 comments:
Post a Comment