ईरान की संसद पर हमला , तेहरान स्थित इमाम का मकबरा में एक आत्मघाती हमला - shooting inside iran parliament



नई दिल्ली: ईरान की संसद पर बड़ा हमला हुआ है. संसद भवन के अंदर से लगातार गोलीबारी की आवाज आ रही हैं. बताया जा रहा है कि  चार बंदूकधारियों ने अंदर घुसकर कई लोगों को बंधक बना लिया है. फायरिंग में कुछ लोगों के हताहत होने की भी खबर है. सुरक्षाकर्मियों ने एक हमलावर को भी गिरफ्तार कर लिया है.

इसके अलावा तेहरान स्थित इमाम का मकबरा में एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा लिया, जिसमें कई लोग घायल हो गए हैं. इमाम का मकबरा में एक हमलावर को गिरफ्तार भी किया गया है.  वहीं, बताया जा रहा है कि ईरानी संसद में हुए हमले में चार सुरक्षाकर्मी घायल हो गए है, जिसमें एक की मौत हो गई. स्थानीय मीडिया के मुताबिक तीन बंदूकधारियों ने संसद के अंदर लोगों को बंधक बना लिया है. कुछ सांसदों के मुताबिक इस गोलीबारी में घायल एक सुरक्षाकर्मी की मौत हो गई है.


 तस्नीम न्यूज के मुताबिक अब भी ईरान की संसद के अंदर गोलीबारी जारी है.सुरक्षा बलों की ओर से एक हमला को गिरफ्तार करने की भी खबर है, लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो  पाई है. बताया जा रहा है कि बंदूकधारियों ने सांसदों को बंधक बना लिया है. हमलावरों के पास AK-47 राइफल और एक हमलावर के पास हैंडगन है. ईरानी संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा एवं विदेश नीति कमेटी के प्रवक्ता हुसैन नघवी हुसैनी ने बताया कि चार में एक हमलावर गिरफ्तार कर लिया गया है.

उन्होंने बताया कि हमलावरों और सुरक्षाबलों के बीच गोलीबारी जारी है, लेकिन अब हालात पहले के मुकाबले काबू में हैं.



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment