तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार Three vicious vehicle thieves arrested



साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता )  क्राइम ब्रांच गाजियाबाद एवं थाना लिंक रोड पुलिस ने मिलकर बृहस्पतिवार की रात में सौर उर्जा मार्ग पर वसुंधरा रैड लाइट के पास साईं मंदिर के सामने से तीन शातिर अन्र्तराज्यीय वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनसे  15 मोटर साईकल बरामद की गयीं हैं। 
        एसपी सिटी आकाश तौमर ने पत्रकारों को बताया कि थाना लिंक रोड क्षेत्र में गाजियाबाद क्राइम ब्रांच एवं थाना लिंक रोड पुलिस ने मिलकर सौर उर्जा मार्ग से साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र से सांई मंदिर के सामने से तीन शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया गया। बाद में इनकी निशानदेही से चोरी की 15 बाइक बरामद की गयीं। वाहन चोरों के नाम कलीम पुत्र मसरुर निवासी जवाहर पार्क गली 5 शहीदनगर थाना साहिबाबाद, नाजिम पुत्र खलील निवासी असालतपुर फरुखनगर थाना साहिबाबाद, तथा दिलशाद उर्फ बिल्ला पुत्र शाहिद चैधरी निवासी थाना बुढाना तहसील के पीछे नसीम प्रधान के सामने वाली गली जनपद मुजफ्फरनगर है तथा फिलहाल यह जवाहर पार्क गली5 साहिबाबाद में रहता है। इनकी निशानदेही से चोरी की 15 बाइक बरामद की गयीं हैं। 




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment