आईसीसी वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में फिर शीर्ष पर पहुंचे विराट - virat kohli reclaims top position in icc odi rankings for batsmen





लंदन: चैंपियंस ट्रॉफी के लीग चरण के आखिरी मैच के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली आईसीसी वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में फिर शीर्ष पर पहुंच गए हैं. पाकिस्तान के खिलाफ 81 नाबाद और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नाबाद 76 रन बनाकर कोहली ने एबी डिविलियर्स और डेविड वॉर्नर को पछाड़कर फिर से टॉप रैंकिंग हासिल की. टूर्नामेंट से पहले वह दक्षिण अफ्रीका के डिविलियर्स से 22 और ऑस्ट्रेलिया के वॉर्नर से 19 अंक पीछे थे.

शिखर धवन ने एक बार फिर शीर्ष 10 में वापसी की है. वह पांच पायदान चढ़कर 10वें स्थान पर पहुंच गए हैं. रोहित शर्मा और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक-एक पायदान खिसककर क्रमश: 13वें और 14वें स्थान पर हैं, जबकि युवराज सिंह छह पायदान चढ़कर 88वें स्थान पर हैं.

गेंदबाजों में भुवनेश्वर कुमार 13 पायदान चढ़कर 23वें स्थान पर पहुंच गए. उमेश यादव दो पायदान चढ़कर 41वें स्थान पर हैं, जबकि जसप्रीत बुमराह 43वें स्थान पर हैं. स्पिनरों में आर. अश्विन दो पायदान खिसककर 20वें और रवींद्र जडेजा तीन पायदान नीचे 29वें स्थान पर आ गए हैं. ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड करियर में पहली बार गेंदबाजों की रैंकिंग में शीर्ष पर हैं. ऑलराउंडरों की सूची में बांग्लादेश के शाकिब अल हसन पहले स्थान पर हैं.


Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment