अर्जुन और परिणीति 'संदीप और पिंकी फरार' में करेंगे साथ काम Arjun and Parineeti will work with Sandeep and Pinky in absconding work



मुंबई,  'इशकजादे' में साथ काम करने वाले अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा दिबाकर बनर्जी की थ्रिलर फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' में साथ काम करेंगे। प्रोडक्शन हाउस यशराज फिल्म्स ने आधिकारिक ट्विटर पेज पर इसकी घोषणा की है। माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर दिए गए बयान के मुताबिक फिल्म में एक ऐसे लड़के और लड़के की कहानी है जो दो अलग सोच वाले भारत से आते हैं और आपस में प्रेम और घृणा के संबंध के साथ चलते हैं। इस नई परियोजना पर बात करते हुए दिबाकर ने कहा, यह मुझे दोबारा अपनी पहली फिल्म जैसा लगता है। इस कहानी को दिखाने के लिए मुझे उन सारी चीजों को भूलना था, जो मैं जानता था। यह फिल्म एक ऐसे लड़के-लड़के की कहानी है जो एक-दूसरे के साथ नहीं रह सकते हैं लेकिन एक-दूसरे के बिना भी नहीं रह सकते हैं। 

इस फिल्म के बारे में परिणीति का कहना है कि वह हमेशा ही दिबाकर के साथ काम करना चाहती थीं। वहीं यशराज फिल्म्स से फिल्मी कॅरियर की शुरूआत करने वाले अभिनेता अर्जुन कपूर का कहना है कि दोबारा स्टूडियो में आना काफी अच्छा है।




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment